कांकेर में जल संसाधन संभाग के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण सांसद श्री भोजराज नाग के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक श्री आशाराम नेताम की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग ने हर खेत तक पानी पहुंचाने और जल की एक-एक बूंद के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि वर्षा जल को रोककर किसानों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में सिंचाई क्षमता बढ़ाने और जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को उन्होंने सराहनीय बताया।
🌱 जल बचेगा, खेत सींचे जाएंगे और किसान समृद्ध होंगे।
💧 जल संरक्षण—हमारी सामूहिक जिम्मेदारी।