बक्सर: जिले के किसानों को सम्मान निधि की 20वीं किस्त का हस्तांतरण, कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ सीधा प्रसारण
Buxar, Buxar | Aug 2, 2025 बक्सर के लालगंज स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का प्रसारण तथा खरीफ फसल पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2019 से जारी इस योजना के तहत 2 हजार रूपये की धनराशि सीधे-सीधे किसानों के बैंक खातों मे दी जाती है।वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ0 देवकरन ने पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी।