बक्सर: डुमरांव रेलवे स्टेशन से 2 दलाल गिरफ्तार, ज्यादा पैसे लेकर जरूरतमंदों को बेचते थे आरक्षित टिकट
Buxar, Buxar | Aug 1, 2025 बक्सर आरपीएफ प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में डुमरांव रेलवे स्टेशन पर की गई कार्रवाई के दौरान 2 सक्रिय टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। आरपीएफ प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर बक्सर आरपीएफ पोस्ट की टीम ने कार्रवाई की।