बक्सर: दलसागर गांव में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद, महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 2, 2025 औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव में शुक्रवार की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला समेत 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिनमें स्थानीय निवासी के साथ-साथ मुंगेर जिले के लोग भी शामिल हैं। बरामद हथियारों पर “मुंगेर ब्रांड” का स्पष्ट निशान मौजूद है।