बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से शराब से भरी स्कॉर्पियो जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 2, 2025 उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु (पुराना पुल) पर चेकिंग अभियान के तहत शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। वहीं पकड़े गए वाहन से 55 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई और तस्करी के आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि यूपी से बिहार में तस्करी करने की योजना थी।