शाजापुर: शाजापुर में बुजुर्ग के साथ आठ लाख की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल
ग्राम भट्टाखेड़ी निवासी 52 वर्षीय बुजुर्ग कुमेरसिंह के साथ आठ लाख की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को सोमवार को शाजापुर के न्यायालय ने जेल भेज दिया। मामले में न्यायालय ने जीवनसिंह गुर्जर निवासी ज्योति नगर शाजापुर, योगेश बैरागी निवासी ग्राम चौमा जिला शाजापुर, प्रफुल्ल बैरागी निवासी ग्राम चोमा को जेल भेजा है।