Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 14 अगस्त 2026 *कोशी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न* ₹4.69 करोड़ से अधिक की कुल प्राप्ति वाले वित्तीय विवरण को मिली सर्वसम्मति से मंजूरी, 2026-27 की कार्ययोजना एवं बजट भी पारित सिंघेश्वर (मधेपुरा), 14 अगस्त 2026। कोशी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (CLF), सुखासन की वार्षिक आम सभा का आयोजन संकुल संघ की अध्यक्षा श्रीमती वीणा देवी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक (DPM), जीविका, मधेपुरा श्री नीलकमल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जीविका दीदियों को संगठनात्मक सुदृढ़ता, वित्तीय अनुशासन तथा आजीविका के नए अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आम सभा की शुरुआत अध्यक्षा द्वारा अतिथियों एवं सदस्यों के स्वागत संबोधन से हुई। बैठक में जीविका के परियोजना कर्मियों एवं सीएलएफ स्टाफ के साथ कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर (CC) चंदा कुमारी, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर (CC) ज्योति कुमारी, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट (LHS) रजत कुमार सहित संकुल संघ के विभिन्न कैडर एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। *वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा-जोखा को मिली स्वीकृति* आम सभा में समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंकेक्षित वित्तीय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। प्रस्तुत विवरण के अनुसार समिति की कुल प्राप्ति ₹4,69,83,955, कुल आय ₹5,22,810 तथा कुल भुगतान ₹3,84,90,434 रहा। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित अनुमानित बजट एवं कार्ययोजना को भी आम सभा द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। *संगठन विस्तार, कैडर सशक्तीकरण एवं वित्तीय समावेशन पर विशेष जोर* आम सभा में समिति के आगामी कार्यों एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संकुल संघ के कार्यक्षेत्र में वर्तमान में 807 स्वयं सहायता समूहों (SHG) के कुल 10,780 सदस्य जुड़े हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 586 सदस्यों को सदस्यता एवं हिस्सा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। आगामी अक्टूबर 2026 तक सभी पात्र सदस्यों को समिति से शत-प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कैडरों के कार्यों की नियमित समीक्षा एवं ग्रेडिंग करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रत्येक कम्युनिटी मोबिलाइजर (CM) को 20-20 समूह आवंटित करने पर सहमति बनी। साथ ही सभी कैडरों के अनुबंध का नवीनीकरण 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए सभी समूहों के बैंक बचत एवं CCL खाते खोलने, NPA/PNPA समूहों से शत-प्रतिशत ऋण वसूली सुनिश्चित करने तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना-2 (MMRY-2) के तहत ₹20,000 की सहायता राशि के लिए पात्र दीदियों का आवेदन कराने का निर्णय लिया गया। जीविका निधि से 200 से अधिक ऋण आवेदन कराने पर भी विशेष बल दिया गया। *दीदी की रसोई एवं सामुदायिक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग का निर्णय* आम सभा में संकुल संघ द्वारा संचालित दीदी की रसोई, सामुदायिक पुस्तकालय तथा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की साफ-सफाई सहित अन्य गतिविधियों की गुणवत्ता की नियमित एवं मासिक समीक्षा सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसका उद्देश्य संचालित गतिविधियों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता को और बेहतर बनाना है। बैठक के अंत में सचिव द्वारा आम सभा की कार्यवाही एवं लिए गए निर्णयों को सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। अध्यक्षा श्रीमती वीणा देवी ने मुख्य अतिथि, जीविका कर्मियों, कैडरों एवं उपस्थित सभी जीविका दीदियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की। जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा द्वारा यह जानकारी दी गई कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

25 views | Madhepura, Bihar | Aug 14, 2026

MORE NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सम्मान, बीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ समारोह

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सम्मान, बीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ समारोह

Madhepura, Madhepura | Aug 17, 2026

तीसरी सोमवारी में दिखी लाखों की संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की तो एक बार प्रेम से बोलिए हर हर महादेव

तीसरी सोमवारी में दिखी लाखों की संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की तो एक बार प्रेम से बोलिए हर हर महादेव

Madhepura, Madhepura | Aug 16, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
दिनांक : 16 अगस्त 2026 | रविवार

 *तीसरी सोमवारी को लेकर सिंहेश्वर मंदिर में प्रशासन अलर्ट* 

 *डीएम एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* 

 *तीसरी सोमवारी से शेष सावन माह तक मंदिर परिसर में शादी-विवाह समारोह पर प्रतिबंध* 

मधेपुरा। तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन एवं आरक्षी अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने रविवार को संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को पूरी तरह तत्पर रखने का निर्देश दिया।

 *शादी-विवाह समारोह पर रहेगा प्रतिबंध* 

पिछली सोमवारी के दौरान मंदिर परिसर में आयोजित शादी समारोह में पटाखे छोड़े जाने से पंडाल में आग लगने की घटना को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने तीसरी सोमवारी से शेष सावन माह तक सिंहेश्वर मंदिर परिसर में शादी-विवाह समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूर्व की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

आरक्षी अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा तीसरी सोमवारी के दौरान सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 16 अगस्त 2026 | रविवार *तीसरी सोमवारी को लेकर सिंहेश्वर मंदिर में प्रशासन अलर्ट* *डीएम एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* *तीसरी सोमवारी से शेष सावन माह तक मंदिर परिसर में शादी-विवाह समारोह पर प्रतिबंध* मधेपुरा। तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन एवं आरक्षी अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने रविवार को संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को पूरी तरह तत्पर रखने का निर्देश दिया। *शादी-विवाह समारोह पर रहेगा प्रतिबंध* पिछली सोमवारी के दौरान मंदिर परिसर में आयोजित शादी समारोह में पटाखे छोड़े जाने से पंडाल में आग लगने की घटना को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने तीसरी सोमवारी से शेष सावन माह तक सिंहेश्वर मंदिर परिसर में शादी-विवाह समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूर्व की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आरक्षी अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा तीसरी सोमवारी के दौरान सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 16, 2026