बिंदकी: गौसपुर मोड़ में सबका दल यूनाइटेड ने शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गौसपुर मोड़ में रानी अवंती बाई लोधी मुख्य द्वार में रविवार की सुबह लगभग 9 बजे सबका दल यूनाइटेड पार्टी द्वारा गाजे बाजे के साथ शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने देश के लिए प्राण निछावर किए थे।