अशोक नगर: शंकरपुर में दबंग ने किया प्लाट पर कब्जा, कलेक्टर ने 2 घंटे में हटवाकर आवेदिका को दिलाया प्लाट
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के समक्ष मंगलवार को सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय जनसुनवाई में ग्राम शंकरपुर निवासी आवेदिका ज्योति राजपूत ने आवेदन देते हुए बताया कि बलराम यादव द्वारा उसके प्लाट पर कब्जा कर मकान बनने नही दे रहा है। आवेदिका के आवेदन पर कलेक्टर द्वारा संज्ञान लेते हुए तहसीलदार अशोकनगर को जनसुनवाई में मौके पर निर्देश दिए।