पिंड्रा: चंद्रावती गांव में भेड़िए के हमले में 2 लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर भेड़िए को मार डाला
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव में मंगलवार की भर एक भेड़िए ने घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। भेड़िए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए,तो वही ग्रामीणों ने भेड़िए को घेर कर पीट कर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा जबकि वन विभाग की टीम ने भेड़िया के शव को कब्जे में ले लिया।