काराकाट: काराकाट में 321 लीटर शराब जब्त, पुलिस को देख तस्कर स्कॉर्पियो छोड़कर भागे
काराकाट में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच काराकाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की है। मंगलवार की देर रात नई भूमि गांव के समीप पुलिस ने वाहन से 321 लीटर शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो में सवार तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।