बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश जारी
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम आरटीपीएस के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान तेघड़ा अंचल में एक मामला निर्धारित समयावधि के बाद भी लंबित पाया गया.