नशे को ना, सपनों को हां! कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने उज्ज्वल भविष्य व करियर के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के सकारात्मक उपयोग की सीख देते हुए YouTube और दीक्षा पोर्टल जैसे शैक्षणिक प्लेटफॉर्म से निरंतर अध्ययन एवं अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही पढ़ाई के साथ सह-संज्ञानात्मक गतिविधियों में भाग लेकर सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
#Education #Career #NashaMukti #students #mahasamund
22 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Aug 21, 2026