महादेव की भक्ति में डूबा महासमुन्द
पावन श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर, महासमुन्द में आयोजित महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सह परिवार, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद श्री चुन्नी लाल साहू,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, श्री येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
#Mahadev #Rudrabhishek #bholenath #chhatttisgarh
#mahasamund
2 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Aug 22, 2026