पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 5 शराबियों को गिरफ्तार किया, सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मुर्दाचक से रामा राय,हरपुर से भोला बैठा,मकरीमहुअवा से लक्ष्मण कुमार व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के यमुनापार कोठी के अनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज।