अल्बर्ट एक्का (जारी): खून से लाल हुआ आंगन: नशे में धुत बेटे ने कुदाल से पिता पर किया हमला, पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहे
थाना क्षेत्र के कुमड़ो गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए रविवार दोपहर एक बजे बताया गया कि एक बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता पर कुदाल (कोड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राम दयाल नायक (48) ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा और परिवार के कुछ अन्य सदस्य अक्सर