दादरी: दादरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक से मुलाकात की, समस्याओं से कराया अवगत
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से वार्ता कर गांव में जल निकासी, निरंतर हो रही विद्युत कटौती व जाम की समस्या से अवगत कराया। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।