दादरी: इस्कॉन मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य श्री हरे कृष्णा रॉक शो का आयोजन, सैकड़ों जनपदवासी रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-32 में स्थित इस्कॉन मंदिर में बुधवार रात को नववर्ष के उपलक्ष में श्री हरि कृष्णा रॉक शो का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में जनपद वासी व गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। वहीं रॉक बैंड के भजनों पर जनपद वासी थिरकते हुए नजर आए। श्री हरे कृष्णा रॉक शो का आयोजन इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा किया गया है।