हज़ारीबाग: जवाहर घाटी में हादसों के बढ़ते खतरे को देख लोगों ने की स्ट्रीट लाइट और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग #jansamasya
हजारीबाग जिले के बरही के पास स्थित जवाहर घाटी में हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्ट्रीट लाइट, रेडियम चिन्ह और संकेत बोर्ड की कमी से रात में दृश्यता बेहद कम हो जाती है। शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग भारी वाहनों से व्यस्त रहता है। लोगों ने प्रशासन से घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।