हज़ारीबाग: हजारीबाग में बढ़ती छिनतई से परेशान जनता, युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
हजारीबाग में छिनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को जुलूस पार्क में एक युवक को लोगों ने छिनतई करते पकड़ा और पिटाई कर दी। आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। युवक नशे में था और ड्रग्स से जुड़ा हो सकता है। एसपी ने ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।