हज़ारीबाग: हजारीबाग में जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग एक दर्जन फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि अतिक्रमण, एलपीसी, आवास, स्कूल नामांकन, पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी शिकायतें आईं। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी मामलों की शीघ्र जांच व समाधान के निर्देश दिए।