हज़ारीबाग: उपायुक्त: ड्रग्स के कुचक्र को तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, विद्यार्थियों ने स्लोगन से दिया नशा मुक्ति का संदेश
हजारीबाग में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एलईडी वैन, शपथ कार्यक्रम और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उपायुक्त ने अपील की कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन को अपनाएं।