लिधौरा: बीरऊ: उधारी के पैसे बने विवाद का कारण, पिता-पुत्री पर सरिया से हमला
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बीरऊ गांव में उधारी के पैसे मांगने पर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। राकेश यादव (38) और उनकी पुत्री शिवी यादव के साथ नाशू यादव, श्रीराम यादव और वंदना यादव ने लोहे के सरिया से मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।