फतुहा: अलाबलपुर इलाके में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे सांसद को विरोध का सामना करना पड़ा
Fatwah, Patna | Sep 6, 2026 अलावलपुर इलाका में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे संसद रवि शंकर प्रसाद को जमीन बचाओ संघर्ष समिति के किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। किसानों ने कहा हम सभी क्षेत्र के किसान पटना में आंदोलन कर रहे थे तो लाठियां बरसाई गई हम लोगों पर केस किया गया। लेकिन सांसद ने हम लोगों की सुधि तक नहीं लिए हम जान दे देंगे लेकिन सैटेलाइट सिटी के लिए जमीन नहीं देंगे।