वेदा नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में लगे मजदूर लाल सिंह (55) का शव हादसे के करीब 36 घंटे बाद गुरुवार सुबह मोगावां गांव के पास नदी में मिला। शव घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बहकर पहुंचा था। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार गुलगांव रेय्यत (तहसील पुनासा, जिला खं