हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाया अभियान, अलग अलग स्थानों से एक ही दिन में पकड़े 8 आरोपी
नगर कोतवाली पुलिस ने एक ही दिन में 8 शराब तस्करों को पकड़ा है। अलग अलग स्थानों से इनकी गिरफ्तारी की गई है। इन सभी के कब्जे से पुलिस को 253 पव्वे देशी और 44 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आठों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।