हरिद्वार: नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीकरण केंद्र से कंप्यूटर उठा ले गया चोर, CCTV वायरल
हरिद्वार नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीकरण केंद्र में ताला तोड़कर घुसे चोर ने घंटे भर तक आराम से चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान चोर ने अलमारी में रखी नई शर्ट भी पहन ली। चोर यहां रखा कंप्यूटर ले उड़ा। कंप्यूटर में जन्म मृत्यु संबंधी डाटा था। कर्मचारियों की तरफ से नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चोरी के CCTV के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।