हरिद्वार: आगामी 9 जुलाई को हर की पौड़ी से होगी हिंदू राष्ट्र यात्रा की शुरुआत, आयोजकों ने देवपुरा में pc कर दी जानकारी
आगामी 9 जुलाई को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से हिंदू राष्ट्र यात्रा की शुरुआत होगी। हर की पौड़ी से शुरू हुई इस यात्रा का समापन रामेश्वरम में होगा। आज देवपुरा पहुंचे यात्रा के आयोजकों ने PC कर यह जानकारी दी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का उद्देश लेकर प्रसिद्ध देशभक्त गायिका कवि सिंह द्वारा यह यात्रा निकाली जाएगी जिसे कई धार्मिक संगठनों ने समर्थन भी दिया है।