हरिद्वार: कांवड मेले को लेकर डीएम और एसएसपी ने रोशनाबाद आपदा प्रबंधन सभागार में ली अधिकारियों की बैठक, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद आपदा प्रबंधन सभागार में कांवड़ मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से कांवड़ मेला संपन्न कराने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। डीएम ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को बिजली, पानी और सड़क से जुड़े निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।