हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने रोडीबेलवाला से एक वारंटी को किया गिरफ्तार, वाद संख्या 455/24 में चल रहा था वांछित
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज रोडीबेलवाला से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम बचन उर्फ संजीव है जो उत्तर प्रदेश के देवबंद का निवासी है। आरोपी वाद संख्या 455/24 में न्यायालय से वांछित चल रहा था। न्यायालय से गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फिर से न्यायालय में पेश कर दिया।