हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले और मंगलौर उपचुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP ने जिला मुख्यालय पर सभी पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के मतदान और कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर SSP परमेंद्र डोभाल ने सभी जिले भर के पुलिस अधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक कर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। SSP ने कहा की आस पास के थाना क्षेत्रों से भी सामंजस्य बिठाया जाए और भीड़ को ठहरने ना दिया जाए।