बस्ती: रोडवेज के पास स्थित एक होटल में ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ को पुण्यतिथि पर सहभोज के साथ किया गया नमन
Basti, Basti | Sep 15, 2025 विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूज्य गुरुदेव राष्ट्र संत ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के पुण्यतिथि के निमित्त जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में संगोष्ठी एवं सहभोज का आयोजन रोडवेज तिराहे के पास स्थित होटल के सभागार में किया गया।