प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-08 अगस्त 2026
*खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त।*
अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रातः लगभग 06:00 बजे खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हलसी–सेठना रोड में जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वाहन के संबंध में आवश्यक कागजात एवं बालू के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 8, 2026