प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय
दिनांक-07/08/2026
*लखीसराय में आयोजित हुआ पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भव्य सोलर मेला*।
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) को जिले में और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखीसराय श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त लखीसराय श्श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार, LDM श्री कांत सिंह , बिहार ग्रामीण बैंक Regional Manager श्री अमरदीप दिवाकर लाल, विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री सुमित सौरभ एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लखीसराय सहित जिले के सभी AEE, JEE एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोलर मेले में DRS SOLAR PRIVATE LIMITED एवं UNICORN GREEN ENERGY PVT. LTD. सहित पंजीकृत सोलर वेंडरों द्वारा उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
मेले में SBI, UBI, PNB एवं ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और लाभुकों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपलब्ध बैंक ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।
मौके पर उपभोक्ताओं ने किया ऑनलाइन आवेदन,सोलर मेले में लखीसराय जिले के SBPDCL के विद्युत उपभोक्ताओं ने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए वेंडरों के स्टॉल पर पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन भी किया। इससे आम उपभोक्ताओं में पीएम सूर्य घर योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं रुचि देखने को मिली।
वहीं, जिले में पूर्व से पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम स्थापित करा चुके लाभुकों को आवेदन/प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
DRS SOLAR के निदेशक सुधा रंजन कुमार सम्मानित किया गया।
सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लखीसराय जिले में उत्कृष्ट कार्य एवं अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए DRS SOLAR PRIVATE LIMITED के निदेशक श्री सुधा रंजन कुमार को कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
श्री सुधा रंजन कुमार ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और बिजली खर्च को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लखीसराय जिले के अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना DRS SOLAR का प्रमुख लक्ष्य है।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, सोलर वेंडरों एवं बड़ी संख्या में पीएम सूर्य घर योजना के लाभुकों की सक्रिय भागीदारी रही।
3 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 7, 2026