Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। *"विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन* दिनांक 06 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में "विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार एवं श्री नीरज आनंद निदेशक nep द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था से संबंधित एक वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसके उपरांत विषय पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित हुई। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।वर्ष 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू होने के साथ ही ग्रामीण परिवारों को पहली बार रोजगार प्राप्त करने का कानूनी अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि बीते लगभग 20 वर्षों में मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उनकी आजीविका को संबल प्रदान करने में यह योजना अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण रोजगार योजना का उद्देश्य एक ओर ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है, वहीं दूसरी ओर उनके श्रम के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, सिंचाई सुविधाओं का विकास, तालाब एवं पोखरों का जीर्णोद्धार, पौधारोपण, खेल मैदान, विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं सहित टिकाऊ एवं जनोपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इन्हीं उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था पूर्व की योजनाओं का पूर्णतः प्रतिस्थापन नहीं है, बल्कि उनके सफल एवं प्रभावी प्रावधानों को आगे बढ़ाते हुए आवश्यक सुधार किए गए हैं। कृषि कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए 60 दिनों का "लीव पीरियड" निर्धारित किया गया है तथा रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध होगा तथा कृषि कार्यों के लिए श्रमिकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित रहेगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अब योजनाओं के लिए संसाधनों का आवंटन राज्यों की वास्तविक आवश्यकता एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किया जाएगा, जिससे अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिल सकेगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ अभिसरण (कन्वर्जेंस) को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा विभाग एवं अन्य योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में चारदीवारी, छात्र एवं छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, रसोई शेड, अतिरिक्त कक्षों की मरम्मत एवं अनुरक्षण, ग्रामीण हाट-बाजार का विकास, पंचायत स्तर पर जल निकासी व्यवस्था, मुक्तिधाम, तालाब एवं पोखरों का विकास, पौधारोपण, जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल एवं जीआईएस आधारित योजना निर्माण के माध्यम से विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाकर उनका पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से आह्वान किया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, निदेशक NEP श्री नीरज आनंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम सहित सभी माननीय जिला परिषद सदस्य एवं सभी मुखिया उपस्थित रहे।

5 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 7, 2026

MORE NEWS

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत +2 पब्लिक हाई स्कूल, सूर्यगढ़ा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल ने की।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक रामानंद मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद इजाज आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप तथा विद्यालय प्रधान निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं मंगलाचरण से हुआ।
अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय के संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, नामांकन वृद्धि तथा सरकार की शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों एवं समिति सदस्यों से विद्यालय को सामुदायिक सहभागिता का केंद्र बनाने का आह्वान किया।
विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक शिक्षा, अनुशासन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित मूल्यांकन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सरोज कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, विद्यालय विकास योजना, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति तथा शिक्षा में समुदाय की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य परवीन कुमार सहित
 अनेक गणमान्य लोग एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#lakhisarai

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत +2 पब्लिक हाई स्कूल, सूर्यगढ़ा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक रामानंद मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद इजाज आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप तथा विद्यालय प्रधान निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं मंगलाचरण से हुआ। अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय के संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, नामांकन वृद्धि तथा सरकार की शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों एवं समिति सदस्यों से विद्यालय को सामुदायिक सहभागिता का केंद्र बनाने का आह्वान किया। विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक शिक्षा, अनुशासन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित मूल्यांकन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सरोज कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, विद्यालय विकास योजना, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति तथा शिक्षा में समुदाय की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य परवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। #lakhisarai

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 7, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय 
दिनांक-07/08/2026

*लखीसराय में आयोजित हुआ पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भव्य सोलर मेला*।

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) को जिले में और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखीसराय श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त लखीसराय श्श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार,  LDM श्री कांत सिंह , बिहार ग्रामीण बैंक Regional Manager श्री अमरदीप दिवाकर लाल, विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री सुमित सौरभ एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लखीसराय सहित जिले के सभी AEE, JEE एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सोलर मेले में DRS SOLAR PRIVATE LIMITED एवं UNICORN GREEN ENERGY PVT. LTD. सहित पंजीकृत सोलर वेंडरों द्वारा उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

मेले में SBI, UBI, PNB एवं ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और लाभुकों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपलब्ध बैंक ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

मौके पर उपभोक्ताओं ने किया ऑनलाइन आवेदन,सोलर मेले में लखीसराय जिले के SBPDCL के विद्युत उपभोक्ताओं ने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए वेंडरों के स्टॉल पर पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन भी किया। इससे आम उपभोक्ताओं में पीएम सूर्य घर योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं रुचि देखने को मिली।

वहीं, जिले में पूर्व से पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम स्थापित करा चुके लाभुकों को आवेदन/प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

DRS SOLAR के निदेशक सुधा रंजन कुमार सम्मानित किया गया।
सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लखीसराय जिले में उत्कृष्ट कार्य एवं अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए DRS SOLAR PRIVATE LIMITED के निदेशक श्री सुधा रंजन कुमार को कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

श्री सुधा रंजन कुमार ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और बिजली खर्च को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लखीसराय जिले के अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना DRS SOLAR का प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, सोलर वेंडरों एवं बड़ी संख्या में पीएम सूर्य घर योजना के लाभुकों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय दिनांक-07/08/2026 *लखीसराय में आयोजित हुआ पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भव्य सोलर मेला*। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) को जिले में और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखीसराय श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त लखीसराय श्श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार, LDM श्री कांत सिंह , बिहार ग्रामीण बैंक Regional Manager श्री अमरदीप दिवाकर लाल, विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री सुमित सौरभ एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लखीसराय सहित जिले के सभी AEE, JEE एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सोलर मेले में DRS SOLAR PRIVATE LIMITED एवं UNICORN GREEN ENERGY PVT. LTD. सहित पंजीकृत सोलर वेंडरों द्वारा उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में SBI, UBI, PNB एवं ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और लाभुकों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपलब्ध बैंक ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। मौके पर उपभोक्ताओं ने किया ऑनलाइन आवेदन,सोलर मेले में लखीसराय जिले के SBPDCL के विद्युत उपभोक्ताओं ने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए वेंडरों के स्टॉल पर पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन भी किया। इससे आम उपभोक्ताओं में पीएम सूर्य घर योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं रुचि देखने को मिली। वहीं, जिले में पूर्व से पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम स्थापित करा चुके लाभुकों को आवेदन/प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। DRS SOLAR के निदेशक सुधा रंजन कुमार सम्मानित किया गया। सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लखीसराय जिले में उत्कृष्ट कार्य एवं अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए DRS SOLAR PRIVATE LIMITED के निदेशक श्री सुधा रंजन कुमार को कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। श्री सुधा रंजन कुमार ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और बिजली खर्च को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लखीसराय जिले के अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना DRS SOLAR का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, सोलर वेंडरों एवं बड़ी संख्या में पीएम सूर्य घर योजना के लाभुकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Lakhisarai, Bihar | Aug 7, 2026

Lakhisarai, Bihar | Aug 7, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जन संपर्क कार्यालय, लखीसराय 
दिनांक-06.08.2026

महिला सशक्तिकरण केंद्र(DHEW) की पहल से हुआ नामांकन 

लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र , लखीसराय की पहल से कराया गया छात्रा का नामांकन।

लखीसराय सदर प्रखंड के बेलोरी गांव वार्ड संख्या 05 स्थित निवासी गायत्री देवी पति धर्मेंद्र चौधरी ने अपनी कुल नौ संतानों में से चौथे क्रम की बच्ची सोनम कुमारी का नामांकन के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क स्थापित किया।

जहां हब(DHEW) के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने आवश्यक कागजात तैयार करवाकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहाड़पुर, बड़हिया में जाकर छात्रा सोनम कुमारी का वर्ग षष्ठ में नामांकन कराया गया।
नामांकन होने पर छात्रा एवं उनके माता पिता ने खुशी जाहिर की और संबंधित सभी कर्मियों का आभार जताया।

इस दौरान छात्रा और उनके मां को वहां के वार्डन सह शिक्षिका सुधा कुमारी ने छात्रावास परिसर और वहां की व्यवस्था और अनुशासन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 181 सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पूरे प्रकरण में लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, लखीसराय दिनांक-06.08.2026 महिला सशक्तिकरण केंद्र(DHEW) की पहल से हुआ नामांकन लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र , लखीसराय की पहल से कराया गया छात्रा का नामांकन। लखीसराय सदर प्रखंड के बेलोरी गांव वार्ड संख्या 05 स्थित निवासी गायत्री देवी पति धर्मेंद्र चौधरी ने अपनी कुल नौ संतानों में से चौथे क्रम की बच्ची सोनम कुमारी का नामांकन के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क स्थापित किया। जहां हब(DHEW) के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने आवश्यक कागजात तैयार करवाकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहाड़पुर, बड़हिया में जाकर छात्रा सोनम कुमारी का वर्ग षष्ठ में नामांकन कराया गया। नामांकन होने पर छात्रा एवं उनके माता पिता ने खुशी जाहिर की और संबंधित सभी कर्मियों का आभार जताया। इस दौरान छात्रा और उनके मां को वहां के वार्डन सह शिक्षिका सुधा कुमारी ने छात्रावास परिसर और वहां की व्यवस्था और अनुशासन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 181 सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पूरे प्रकरण में लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

Lakhisarai, Bihar | Aug 6, 2026