रायबरेली में दर्दनाक हादसा: भूसा भरते समय कुएं में गिरा युवक, मौत
रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र में भूसा भरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पैर फिसलने से 42 वर्षीय युवक कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना डीह थाना क्षेत्र के पूरे जीत का पुरवा, मजरे लोधवारी की है। यहां के निवासी वितेंद्र कुमार (42 वर्ष), पुत्र ललऊ प्रसाद, भूसा भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया।