गरीब बेटियों के सच्चे हमदर्द बने पूर्व विधायक राकेश सिंह, बोले—गरीब की बेटी की शादी में दिखना है, होर्डिंग में नहीं!
सतांव कृषि उपमंडी की जनसेवा चौपाल में रविवार को फिर राकेश सिंह की दरियादिली देखने को मिली। बेटी की शादी का कार्ड लेकर पहुंचे गरीब पिता को तेल, साड़ी, आटा, मैदा, चीनी, सूजी समेत शादी का पूरा सामान दिया गया। पिछले रविवार 52-53 बेटियों की मदद के बाद इस बार भी 50 से 70 परिवारों को अनुदान मिलने की बात सामने आई। राकेश सिंह ने कहा, “जब तक जिंदा हूं, गरीब बेटियों की शादी में मदद करता रहूंगा। यही मेरा धर्म है।”
#voicebharat24 #रायबरेली #raebareli #harchandpur
Rae Bareli, Raebareli | Nov 25, 2026