अमरिया: अमरिया में शिक्षकों का सम्मान समारोह, शिक्षा क्षेत्र के योगदान को मिला सम्मान
अमरिया से एक सम्मान से जुड़ी खास खबर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, ब्लॉक इकाई अमरिया द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शहर के मोती महल रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ, जहां शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी उपस्थित रहीं।