गिरिडीह: गांडेय में झामुमो के विभिन्न वर्ग संगठन के गठन को लेकर स्वर्गीय बसंत पाठक स्मारक प्रांगण में हुई बैठक
झामुमो के विभिन्न वर्ग संगठन के गठन को लेकर गांडेय प्रखंड के जोड़ाआम स्थित स्वर्गीय बसंत पाठक स्मारक प्रांगण में बुधवार की सुबह 11 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान जेएमएम युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, कीड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा,छात्र मोर्चा आदि के गठन पर चर्चा की गई।