गिरिडीह: झींझरी मोहल्ला निवासी एक युवक पर घात लगाकर 7-8 लोगों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी
झींझरी मोहल्ला निवासी सुमित कुमार पर मंगलवार की देर शाम घात लगाकर 7-8 लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल का इलाज बुधवार को 8 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना को लेकर घायल युवक सुमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे जब सुमित कुमार अपने घर झींझरी मोहल्ला से बड़ा चौक जा रहे थे।तभी आरोपियों ने हटिया के पास सुमित का रास्ता रोक कर किया हमला।