गिरिडीह: गिरिडीह में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन, गिरिडीह-डुमरी रोड पर बराकर नदी का दृश्य
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश की गिरिडीह में धज्जियां उड़ाई जा रही है। मंगलवार को 1 बजे से 3 तक का यह दृश्य है गिरिडीह डुमरी रोड के बराकर नदी का।यहां ट्रैक्टर से अवैध तरीके से बालू का उत्खनन किया जा रहा था और इसे देखने वाला कोई नहीं था। गौरतलब है कि एनजीटी ने बरसात के वक्त से जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि फिलहाल किसी भी नदी से बालू का उत्खनन नहीं होगा।