गिरिडीह: पचंबा के क्रेसेंट नर्सिंग होम में मरीज की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, गांव में बुलाई गई बैठक
पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित डॉ. बी हेम्ब्रम के क्रेसेंट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत हो गई।देवरी थाना क्षेत्र के बुढ़ियासारे स्थित मृतक के गांव में बुधवार को सुबह 9 बजे बैठक कर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।घटना को लेकर मंगलवार देर रात 12 बजे तक नर्सिंग होम में भी हंगामा हुआ।