गिरिडीह: पालगंज के शहीद सीताराम उपाध्याय किसान प्रशिक्षण भवन में विस्तारकों का 5 दिवसीय शिविर शुरू
पालगंज पंचायत स्थित शाहिद सीताराम उपाध्याय किसान प्रशिक्षण भवन में गिरि वनवासी कल्याण परिषद् का पांच दिवसीय विस्तारक ग्राम संपर्क अभियान हेतु विस्तारकों का प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मंगलवार को 11 बजे हुआ। नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर प्रोफेसर प्रकाश सेठ ने शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।