गिरिडीह: खरीयोडीह पंचायत के कारहरबारी में 62वें उर्स का कव्वाली कार्यक्रम के साथ शानदार समापन
खरीयोडीह पंचायत के कारहरबारी में चल रहे 62वें उर्स का समापन बुधवार की सुबह करीब 4 बजे तक शानदार कव्वाली कार्यक्रम के साथ हुआ। इस मौके पर मशहूर कव्वाल उस्ताद चांद कादरी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से ऐसा समा बांध दिया कि लोग पूरी रात झूमते रहे। कव्वाली के दौरान मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और माहौल रूहानी रंग में सराबोर हो गया।