लखीसराय: सिविल कोर्ट लखीसराय सभागार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नशीली ड्रग्स के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के तत्वाधान में सिविल कोर्ट परिसर स्थित सभागार में शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अपराह्न 3:57 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई. इसमें न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया.