Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

विशाल किसान महापंचायत में उमड़ेगा ग्रामीणों का जनसैलाब जल स्रोतों पर कब्जा और किसानों पर अत्याचार के खिलाफ अल्दा में फूटेगा जनआक्रोश!

Tilda, Raipur | May 27, 2026
स्थान: ग्राम अल्दा, तहसील तिल्दा, जिला रायपुर दिनांक: 27 मई 2026 कुम्हारी–मानपुर जलाशय बचाओ, प्रदूषणकारी उद्योग भगाओ संघर्ष मंच के बैनर तले 30 मई को ग्राम अल्दा में विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। क्षेत्र के किसान, मजदूर और ग्रामीण प्रदूषणकारी उद्योगों, जल दोहन और प्रशासनिक अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि देवरी–अल्दा क्षेत्र में बड़े उद्योगों और खदानों को स्थापित कर किसानों की जमीन, पानी और पर्यावरण को बर्बाद किया जा रहा है। कुम्हारी–मानपुर जलाशय, जो 20–25 गांवों की जीवनरेखा है, आज गंभीर संकट में है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ रहा है। संघर्ष मंच ने 7 मई को ग्राम देवरी में शांतिपूर्ण विरोध करने वाले ग्रामीणों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लगभग 100 ग्रामीणों को जेल भेजे जाने की कड़ी निंदा की है। मंच ने इसे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश बताया। महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभा में किसानों की समस्याओं, खाद संकट, डीजल कीमत, समर्थन मूल्य और प्रदूषण के मुद्दों पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। संघर्ष मंच ने कहा है कि यह लड़ाई केवल अल्दा और देवरी की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। “किसान, मजदूर और ग्रामीण एकजुट हों — अत्याचार और प्रदूषण के खिलाफ अब निर्णायक संघर्ष होगा!”
विशाल किसान महापंचायत में उमड़ेगा ग्रामीणों का जनसैलाब जल स्रोतों पर कब्जा और किसानों पर अत्याचार के खिलाफ अल्दा में फूटेगा जनआक्रोश! - Tilda News