बक्सर: समहुता में 24 मई से जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा
Buxar, Buxar | May 5, 2025 जिले धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव में आगामी 24 मई से जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति के सदस्य श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और इस बार भी इसकी तैयारी जोरों पर है। आयोजन समिति के सभी सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं।