बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण के लिए 'रोको-टोको' अभियान, 13 गिरफ्तार, ₹31,500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | May 5, 2025 जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण को लेकर रोको टोको एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान रविवार एवं सोमवार की दरमियांनी रात 3:00 बजे तक को चलाया गया. पुलिस द्वारा चलाए गये विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई. जिसमें रेप व आर्म्स एक्ट के एक-एक आरोपी शामिल हैं.