बक्सर: बक्सर प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी पहचान पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित
Buxar, Buxar | May 5, 2025 सदर प्रखंड कल्याण भवन के सभागार मे प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडे की अध्यक्षता मे दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय यूडीआईडी पहचान पत्र पंजीकरण शिविर का आयोजन सोमवार को 12:30 बजे अपराह्न में किया गया. इस मौके पर साधु शरण पांडे ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से लाभ पहुंचाना.