बक्सर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने बक्सर स्टेशन से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | May 5, 2025 ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत सोमवार को अपराह्न 4:00 बजे बक्सर स्टेशन से एक व्यक्ति को चोरी की एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार मोबाइल चोर बक्सर शहर के मुसाफिरगंज के रहने वाले स्व. सोमेश्वर प्रसाद का पुत्र राजेश वर्मा बताया जा रहा है.बक्सर आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया गया.